बैराड़: 13 भैंस चोरी मामले में पुलिस ने चोरी के लिए आश्रय देने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया
बैराड़ थाना क्षेत्र में 13 भैंस चोरी के मामलेनमे पुलिस ने पूर्ब में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।पूछताछ में आरोपियों ने भैंस चोरी की वारदात और अन्य लोगों की भूमिका के संबंध मे जानकारी दी है।पुलिस ने बुधवार शाम को एक भैंस चोरी के लिए आश्रय देने वाले आरोपी गंगाराम को गिरफ्तार कर लिया है।मामले की जानकारी थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने गुरुवार सुबह 9 बजे दी है।