रावतसर: दीपावली पर नगर पालिका अध्यक्ष नीलम हरवीर सहारण के आवास पर बधाई व शुभकामनाएं देने वालों का तांता
दीपावली के पावन अवसर पर सोमवार को रावतसर नगर पालिका अध्यक्ष नीलम हरवीर सहारण के आवास पर दिनभर दीपावली शुभकामनाएं व पारंपरिक रूप से राम राम सा करने वालों का तांता लगा रहा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों सामाजिक कार्यकर्ताओं व विभिन्न वर्गों के लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दी इस अवसर पर उनके आवास पर पूरे दिन उत्सव का माहौल बना रहा।