नीमच नगर: नीमच: कलेक्टर ने निक्षय मित्र बनकर 50 टीबी रोगियों को फूड बास्केट उपलब्ध कराई
टी.बी.मुक्त भारत अभियान के तहत नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को शाम 5:00 बजे करीब स्वेच्छा से निक्षय मित्र बनकर जिले के 50 टी.बी. रोगियों को फूड बास्केट उपलब्ध कराई। उन्होंने मरीजों को अपने हाथों से फूड बास्केट वितरित की और इस पहल के जरिए समाज को भी प्रेरित किया कि सभी लोग आगे बढ़कर टी.बी. उन्मूलन में योगदान दें।