डिंडौरी: गाड़ासरई पंचायत में पेट्रोल पंप के पास घटिया नाली का निर्माण, वीडियो वायरल
डिंडौरी जिले के ग्राम पंचायत गाड़ासरई के पेट्रोल पंप के पास गुणवत्ता विहीन नाली का निर्माण हो रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे से वायरल हो रहा है । दरअसल नाली के निर्माण में गुणवत्ता से जमकर समझौता किया गया जिसके चलते वीडियो में नाली की दीवार टूटे हुए नजर आ रही है जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है ।