कोईलवर: चांदी पुलिस ने 100 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार
चांदी थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 100 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के खनगांव गांव निवासी महेंद्र यादव के रूप में हुई है। चांदी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रोशन ने मंगलवार की रात्रि 10:00 बजे बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी