निघासन: गुलरी पुरवा गांव में खेत की मेड़ से निकलने को लेकर हुआ विवाद, दबंगों ने मां-बेटी को पीटा, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
निघासन कोतवाली क्षेत्र गुलरी पुरवा गांव निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है।विनोद कुमार की पत्नी शिव देवी ने बताया है वह अपनी बेटी के साथ खेत की मेड़ से जा रही थीं। इस दौरान पड़ोसी अनिल ने मेड़ से निकलने से मना कर दिया। विरोध करने पर अनिल गाली-गलौज करने लगा था। शिकायत करने पर अनिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर मां बेटी की पिटाई कर दी है।