निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत निघासन कोतवाली क्षेत्र लुधौरी ग्राम पंचायत के गोविंदपुर फॉर्म घाघी नाला के पास रात के अंधेरे में बलजिंदर सिंह के खेत में खनन माफिया अवैध खनन कर रहे थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे खेत मालिक ने खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली और लोगों को पकड़ लिया है।