निघासन: लखीमपुर खीरी हिंसा कांड मामले में पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री के पुत्र आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा को रामनवमी के अवसर पर अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए 5 और 6 अप्रैल को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दी है। हालांकि उन्हें 7 अप्रैल 2025 को शाम 5 बजे से पहले लखनऊ लौटना होगा। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है।