निघासन: पढ़ुआ थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में वारंटी चल रहे दो अभियुक्तों को तेलीयार गांव से किया गिरफ्तार
पढ़ुआ थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया है। पढ़ुआ थाना पुलिस ने मारपीट करने के मामले में वारंटी चल रहे दो वारंटी अभियुक्तों प्यारे पुत्र घूरे व कमलेश पुत्र घूरे निवासी तेलियार को गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ थाना में विधिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।