निघासन: खीरी लोकसभा सांसद उत्कर्ष वर्मा ने पूर्व विधायक के आवास पर जनता दरबार लगाया, सुनी समस्याएं और दिए दिशा निर्देश
लखीमपुर खीरी जिले के खीरी लोकसभा सांसद उत्कर्ष वर्मा मधुर ने आज सोमवार को निघासन विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निघासन विधानसभा के पूर्व विधायक कृष्ण गोपाल पटेल के आवास पर जनता दरबार आयोजित कर दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। फरियादियों की समस्याओं के समाधान के लिए सांसद ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है।