निघासन: मंझरा पूरब गांव के ग्रामीणों ने नदी कटान से परेशान होकर उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई, सिंचाई विभाग की योजना पर जताई आपत्ति
निघासन तहसील क्षेत्र के ग्राम मझरा पूरब के निवासियों ने सिंचाई विभाग की प्रस्तावित योजना पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव के उत्तर में सोती नदी और दक्षिण में सुहेली नदी बहती हैं, जिनके सायफन बने हुए हैं, जिससे बारिश का पानी निकलता रहता है। लेकिन बीते वर्षों में इन नदियों के कटान के कारण खेत बंजर हो गए हैं।