सरकारी स्कूल का गजब हाल, तीन साल से गायब है शिक्षिका, स्टूडेंट्स से कर रही ₹50 वसूली?
अल्मोड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव, कफड़ा में अंग्रेज़ी विषय के प्रवक्ता की वर्षों से अनुपस्थिति का मामला गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इस प्रकरण को लेकर द्वाराहाट की ब्लॉक प्रमुख डॉ. आरती किरौला ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा से वार्ता की। अधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इसके साथ ही विद्यालय में विद्यार्थियों से ₹50 शुल्क लिए जाने पर भी सवाल उठाए गए हैं। आखिर यह शुल्क किस नियम के तहत लिया जा रहा है? इसकी वैधानिकता क्या है? संबंधित विभाग को इन सवालों का स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
बच्चों के भविष्य से जुड़ी शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही और अनियमितताओं पर जवाबदेही तय होनी चाहिए। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है?
#Almora #Dwarahat #Uttarakhand #Education #EducationSystem #GovernmentSchool #StudentsRights #Accountability #AartiKiraula #PahadSamachar
Dehradun, Dehradun | Oct 18, 2026