हुज़ूर: भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर बोली- मीडिया से कोई बात नहीं करूंगी
Huzur, Bhopal | Mar 4, 2024 भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मीडिया से बातचीत बंदकर दी है। उन्होंने कहा कि मैं हाथ जोड़ती हूँ , हम जो बोलते हैं, आप लोग उसे तोड़- मरोड़कर दिखाते हैं। इसे मैं बिल्कुल पसंद नहीं करती। टिकट कटने के बाद दिए उनके एक बयान को लेकर मीडिया कर्मी भोपाल स्थित उनके निवास पर प्रतिक्रिया लेने पहुंचे थे।