मांगरौल: मांगरोल पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Mangrol, Baran | Jan 26, 2025 मांगरोल थाना अधिकारी महेंद्र मीणा ने रविवार दोपहर एक बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस महानिदेशक द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत गठित टीम ने दीपक पुत्र रतनलाल गुर्जर निवासी बारां व संदीप सारवान पुत्र शिशुपाल निवासी कोटा को गिरफ्तार कर एक किलो दौ सो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया।