मांगरौल: बारां रोड़ पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को किया गिरफ्तार
Mangrol, Baran | Jan 24, 2025 जिला पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि 20 जनवरी को बारां रोड एक पेट्रोल पंप के पास रॉयल्टी वसूली के नाम पर एक व्यक्ति के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है मुडिया गांव निवासी जुगराज केवट बजरी लेकर मांगरोल आ रहा था इस दौरान आधा दर्जन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था।