मांगरौल: पाडलिया गांव में श्मशान घाट न होने से लोगों को खुले में करना पड़ता है अंतिम संस्कार, उठानी पड़ती है परेशानी
Mangrol, Baran | Jan 25, 2025 सरकार विकास के कितने ही दावे करे लेकिन हकीकत यह है कि आज भी कई गाँव मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं।मांगरोल तहसील क्षैत्र के ग्राम पंचायत हिगोनियां के ग्राम पाडलिया में श्मशान घाट की स्थिति ग्रामीणों के लिए पीड़ादायक बनी हुई है गाँव में किसी की मौत हो जाए तो उसके शव की अर्थी को खेतों की मेड पर से होकर गुजरना पड ता है।और खुले में अंतिम संस्कार करना पड़ता है।