बड़हिया: बड़हिया प्रखंड कार्यालय के बीआरसी भवन में जनगणना 2027 को लेकर हुई बैठक
मंगलवार को बड़हिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन सभागार के जनगणना 2027 को लेकर BDO प्रतीक कुमार की अध्यक्षता में पर्यवेक्षकों के साथ बैठक हुई. अपराह्न 1 बजे इस बैठक में BDO ने जनगणना कार्य के पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की समीक्षा की. पर्यवेक्षकों को सतर्कता के साथ कार्य करने तथा डेटा की शुद्धता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.