लालगंज: लालगंज थाना समाधान दिवस में आई कुल चार शिकायतें, एक का मौके पर हुआ निस्तारण
शनिवार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बृजेंद्र राय एवं क्षेत्राधिकारी आशुतोष मिश्रा ने उपस्थित रहकर शिकायतों की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के समाधान के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई।