डग: डग सुकेत मेगा हाइवे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा, सड़क की गुणवत्ता खराब, टोल वसूली पूरी, डग से क्यासरा 7 किलोमीटर का टोल ₹40
Dug, Jhalawar | Sep 30, 2024 डग मे डग सुकेत मेगा हाईवे निर्माण शुरू से ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन साबित होने के बावजूद क्षेत्र की मिट्टी को दोष देते हुए अधिकारियों ने लीपापोती कर दी, जो क्षेत्र के वाशिंदों को आज तक परेशानी दे रही है। लोगो ने बताया कि तत्कालीन सरकार के जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते ठेकेदार, अधिकारियो ने सड़क निर्माण मे जमकर भ्रष्टाचार किया।