भंडरा: भंडरा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, लापरवाही पर बीएलओ को फटकार, 15 जुलाई तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश।
भंडरा अंचल कार्यालय सभागार में मंगलवार दोपहर 12 बजे सीओ दुर्गा कुमार की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण, मैपिंग एवं शुद्धिकरण कार्य की समीक्षा को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सीओ ने प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।