पटना ग्रामीण: सदन में बेज्जती का आरोप लगा सीएम नीतीश कुमार पर, राबड़ी देवी धरने पर बैठीं
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सदन के गेट पर बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे राजद नेताओं के साथ धरने पर बैठ गई। दरअसल राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बिहार की महिलाओं को अपमानित करने का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि 2005 से पहले लड़की सब कपड़ा नहीं पहनती थी।