पटना ग्रामीण: पटना वेटरनरी कॉलेज में क्रिकेट खेलने के विवाद में बाहरी लोगों ने छात्र पर चलाई गोली, छात्रों ने किया हंगामा
पटना वेटरनरी कॉलेज में गुरुवार की शाम 5 बजे क्रिकेट खेलने को लेकर बाहरी युवकों से विवाद में द्वितीय वर्ष के छात्र मयंक की बहस हो गई। इसके बाद बाहरी युवकों ने मयंक पर गोली चला दी। जो उसकी अंगुली में जा लगी,जिसे इलाज के लिए IGIMS में भर्ती कराया गया। इसके बाद घटना के विरोध में छात्रों ने हंगामा करते हुए दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह 9 बजे हड़ताल का एलान कर दिया।