आगामी विजय दशमी पर्व एवं नवरात्रि मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक श्री डॉ. ईशान सोनी द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजीव शर्मा मय कोतवाली उरई फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण एवं आवश्यक दिशा-निर्देश।
आगामी पावन पर्व विजय दशमी एवं नवरात्रि मूर्ति विसर्जन के कार्यक्रमों को जनपद में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक श्री डॉ. ईशान सोनी द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजीव शर्मा के साथ उरई नगर के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दुर्गा पंडालों, रामलीला ग्राउंड और मंदिरों का भ्रमण एवं सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी (अग्नि सुरक्षा), इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन- मूर्ति विसर्जन मार्गों और रामलीला मैदानों पर संभावित भारी जनसमूह व भीड़ के नियंत्रण हेतु बैरिकेडिंग तथा यातायात नियंत्रण व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।