19.10.2026 को थाना नदीगांव पर सूचना प्राप्त हुई कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा ग्राम कैलिया खुर्द से अपने गन्तव्य को जा रहे थे । उक्त ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ग्राम सदूपुरा व कनासी के बीच रोड के किनारे पलट गया। इस सूचना पर पीआरवी एवं थाना नदीगांव पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर घायलों को उपचार हेतु सीएचसी कोंच भिजवाया गया है जहाँ से 04 लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है । नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है । मौके पर यातायात एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है । प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ0 ईशान सोनी की बाईट ।