जालौन नगर में गुटका गोदाम पर छापा, करीब 200 बोरी काशी गुटका बरामद!
चौकी इंचार्ज मनीष तिवारी की टीम ने वाहन सहित पकड़ा गुटका
जालौन। नगर में गुटका कारोबार को लेकर उठे सवालों के बीच पुलिस की कार्रवाई सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जालौन नगर में गुटका रखने के एक गोदाम पर छापा मारकर चौकी इंचार्ज मनीष तिवारी की टीम ने वाहन सहित करीब 200 बोरी काशी गुटका पकड़ा।
बताया जा रहा है कि नगर में गुटका कारोबार को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद यह कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है। इतनी बड़ी मात्रा में गुटका पकड़े जाने के बाद संबंधित कारोबार और माल के स्रोत को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
अब देखना होगा कि पुलिस और संबंधित विभाग इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करते हैं तथा बरामद गुटके के संबंध में जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।