परसिया: हथियागढ़ नवेगांव में नदी में मोटर पम्प लगाते समय करंट से युवक की मौत
रावनवाड़ा शिवपुरी क्षेत्र के हथियागढ़ नवेगांव में करंट लगने से 26 साल के युवक की मौत हो गई। युवक नदी में मोटर पंप लगाने गया था । इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई ।उसे परासिया अस्पताल लाया गया। गुरुवार को एक बजे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया । 26 साल का युवक भागीरथ इवनाती खेत में पानी देने के लिए मोटर पंप लगाने नदी मे गया था।