डिंडौरी: अमगांव में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चेक डैम का बोरी बंधान किया गया, जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई
चांदपुर ग्राम पंचायत के अमगांव में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों और छात्र छात्राओं के द्वारा 58 रेत कि बोरी से चेक डैम का बोरी बंधान किया गया। दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग में गुरुवार शाम 7:00 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बोरी बंधान कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को वर्षा जल संचयन संरक्षण के बारे में जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई ।