उदवंत नगर: उदवंतनगर में निःशुल्क फाइलेरिया जांच शिविर का हुआ आयोजन, 33 लोगों ने कराई जांच
स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार उदवंतनगर में फाइलेरिया जांच को निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। जिस दौरान उदवंतनगर से 33 लोगो ने पहुच शिविर में फाइलेरिया जांच करवाया। कर्मियों ने बताया कि फाइलेरिया का विषाणु रात में एक्टिव रहता है। इसलिए नाइट में लोगो का ब्लड सेम्पल संग्रह किया गया।शिविर में एसीएमओ केएन सिन्हा, वीबीडीएस कौशल किशोर , एएनएम प्रेमा सहित कई थे।