उदवंत नगर: बीते बुधवार की संध्या धमार मोड़ पर हुई मौत मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों का फर्द बयान दर्ज किया
गजराजगंज ओपी की पुलिस ने मृतक के परिजनों का पुलिस ने फर्द ब्यान दर्ज कर लिया। गजराजगंज ओपी के थाना अध्यक्ष ने बताया कि बीते बुधवार की संध्या मछली लादे एक पिकप ने बाइक सवार पति पत्नी व नवजात को टक्कर मार दिया था। जिस घटना में नवजात की मौत हो गई थी। पति पत्नी जख्मी हो गए थे। जिनका इलाज पटना के किसी क्लिनिक में चल रहा है।