लोहरदगा: सड़क तोड़ पाइपलाइन बिछाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, जिला प्रशासन से जांच की मांग
लोहरदगा। नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 में पाइपलाइन बिछाने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा कुछ जमीन मालिकों के दबाव एवं डर के कारण सड़क किनारे खुदाई कर पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जिससे हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस मार्ग को तोड़कर पाइपलाइन डाली जा रही है,