शामगढ़ में पितरों को दीपदान कर दी जा रही विदाई, श्री कृष्णा तलाई पर उमड़ी आस्था
शामगढ़। पितृपक्ष श्राद्ध के अंतिम दिन अमावस्या की संध्या पर शामगढ़ स्थित श्री कृष्णा तलाई सरोवर के किनारे श्रद्धालु पितरों को दीपदान कर विदाई दे रहे हैं। प्रदोष काल में सरोवर किनारे दीप प्रज्वलित कर पितरों के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पितृ अमावस्या पर पितरों के निमित्त दीपदान और तर्पण का विशेष महत्व है। इस अवसर पर श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मशांति और सद्गति की कामना कर रहे हैं।