छोटा हिंगोरिया में तलवार की नोक पर लूट, एक लाख नकदी और आभूषण ले उड़े बदमाश
मल्हारगढ़। नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के छोटा हिंगोरिया गांव में रात करीब 1:30 से 2:30 बजे के बीच बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बिजली बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने पहले नेपाल सिंह और कुशाल सिंह के घर में चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद जीवन सिंह पिता इंदर सिंह राजपूत के घर में घुसकर उनके गले पर तलवार रख दी और एक लाख रुपये नकद सहित सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। सूचना पर बूढ़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बिजली कटौती के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।