सिंघेश्वर: मद्द निषेध विभाग ने सिंघेश्वर मंदिर सहित अन्य इलाकों में नशे के विरुद्ध चलाया अभियान
मधेपुरा के मद्द निषेध एवं उत्पाद विभाग के द्वारा सिंहेश्वर मंदिर परिसर सहित विभिन्न स्थानों दुकानों एवं अन्य संदिग्ध क्षेत्र में शराब एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। टीम का नेतृत्व मद्दनिषेध अधिक्षक दुर्गेश कुमार के द्वारा किया गया। इस दौरान आम जन से यह अपील की गई कि वह नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहे।