सूरजपुर: सूरजपुर में बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था, क्या हादसे का इंतजार है?
यातायात विभाग के लगातार जागरूकता अभियानों के बावजूद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नजर नहीं आ रहा है। भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-43 पर भी सड़क किनारे और बीच सड़क में बाइक व कारें खड़ी देखी जा रही हैं। वहीं कई स्थानों पर मवेशियों का जमावड़ा भी हादसों का कारण बन रहा है।