नीम चक बथानी: बथानी के कारू बिगहा में किराना दुकान से हज़ारों की चोरी
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के कारू बीघा बाजार में अमरजीत कुमार के किराना दुकान का छप्पर काटकर चोरों ने दुकान में रखे दो हजार नगद राशि सहित हजारों रुपए मूल्य के सामान की चोरी कर ली। घटना की जानकारी दुकानदार को मंगलवार की अहले सुबह लगी जब दुकान खोलने गए तो देखा कि दुकान का छप्पर उखड़ा पड़ा है और दुकान में रखें सामान और नगद राशि गायब है।