बहराइच: बहराइच जिले में लम्पी वायरस को लेकर अलर्ट, दुधारू पशुओं में लम्पी वायरस का कहर, टीकाकरण जारी
बहराइच जिले में लम्पी वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। अब तक कई इलाकों में दुधारू पशुओं के साथ-साथ उनके छोटे बच्चों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिससे पशुपालकों में हड़कंप मच गया है। पशु विभाग ने अलर्ट मोड पर आकर बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू किया है।CVO ने बताया कि एक लाख पैसठ हजार गोवंशों में टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। टिका लगाए जा रहे हैं।