तानसेन: ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना अफवाह निकली, फर्जी कॉल करने वाला भिंड का युवक गिरफ्तार
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बम होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही एडिशनल SP के नेतृत्व में पुलिस, डॉग स्क्वाड,बम निरोधक दस्ता,RPF और GRPF ने संयुक्त सर्चिंग की,लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।जांच में सामने आया कि भिंड के गोहद क्षेत्र के ऐंडोरी निवासी सूरज पाल ने कंट्रोल रूम में फर्जी सूचना दी थी।भिंड पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार