जमुई: गिद्धेश्वर के पास सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल, अस्पताल से एक को पटना किया रेफर
Jamui, Jamui | Mar 10, 2024 गिद्धेश्वर के पास सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से एक युवक को पटना रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान उमेश मोदी व नीतीश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उमेश गिद्धेश्वर के पास पैदल जा रहा था, इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार नीतीश ने टक्कर मार दी।