जमुई: अड़सार गांव में एक युवक को चाकू मारकर किया घायल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ़्तार
Jamui, Jamui | Mar 9, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के अड़सार गांव में बच्चों के झगड़े में बीच-बचाव करने गये मोहम्मद आफताब को मोहम्मद इकबाल ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस टीम को दी गयी। डायल 112 की पुलिस टीम ने आरोपी मोहम्मद इकबाल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घायल हुए मोहम्मद आफताब को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।