जमुई: चकाई मोड़ के पास दो बाइकों के बीच टक्कर में तीन युवक हुए घायल, एक युवक को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 9, 2024 चकाई मोड़ के पास शनिवार को तेज रफ्तार दो बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार एक युवक और दूसरे बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गया। घायल तीनों युवकों को इलाज के लिए चकाई स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से एक युवक को सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया। फिलहाल तीनों युवकों की हालत खतरे बाहर बताई जा रही है।