जमुई: अंबा गांव में घरेलू विवाद में वृद्ध ने कीटनाशक दवा खाया
Jamui, Jamui | Mar 9, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के अंबा गांव में शनिवार को घरेलू विवाद से नाराज एक 60 वर्षीय वृद्ध ने कीटनाशक दवा खा लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।घायल वृद्ध की पहचान अंबा निवासी रामचरित्र महतो के रूप में की गई है।