जमुई: अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर उत्पाद विभाग ने 38 लीटर शराब व 2 बाइकों के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, 1 तस्कर हुआ फरार
Jamui, Jamui | Mar 10, 2024 उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा शराब के विरुद्ध अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 38 लीटर शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। वहीं तस्करों के पास से दो बाइकें भी जब्त की गई हैं। गिरफ्तार तस्कर की पहचान देवघर निवासी श्रीकांत कुमार चौधरी और बरहट के लखय गांव निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है।