नबीनगर: नरारी गांव में एनटीपीसी ने ग्रामीण महिलाओं के लिए ब्यूटीशियन ट्रेनिंग कार्यशाला का आयोजन किया
नबीनगर प्रखंड के नरारी गांव में एनटीपीसी ने गुरुवार की दोपहर 1 बजे ग्रामीण महिलाओं के लिए ब्यूटीशियन ट्रेनिंग कार्यशाला का आयोजन किया. एनटीपीसी नबीनगर के स्वरा महिला संघ की अध्यक्ष आरती बहरा ने इस कार्यशाला का उद्घाटन किया. 45 दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला में परियोजना प्रभावित गांवों के कुल 25 से भी ज्यादा महिलाएं ब्यूटीशियन के गुण सीखेंगे.