जगदलपुर: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के प्रदर्शन पर पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा- कांग्रेस मोदी सरकार से डरने वाली नहीं
भाजपा पर हमला बोलते हुए, पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि ‘‘’आज नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा का षड्यंत्र बेनकाब हो गया। लोकतंत्र पर हमले और विपक्ष को दबाने की राजनीति के खिलाफ भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया। एजेंसियों का दुरुपयोग कर एक दशक तक हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व की छवि धूमिल करने के बाद अब भाजपा बेनक़ाब हो चुकी है।’’