जगदलपुर: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस ने बीजेपी कार्यालय का किया घेराव, पुलिस के साथ जमकर झूमाझटकी
नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली की एक अदालत द्वारा कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी के धन शोधन आरोप पत्र पर संज्ञान लेने से इनकार करने के बाद, कांग्रेस ने आज गुरुवार को दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय जगदलपुर में विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।