हज़ारीबाग: 34 करोड़ रुपये की लागत से डिग्री कॉलेज का शिलान्यास विधायक ने किया
विधायक अंबा प्रसाद ने बड़कागांव प्रखंड के हरली गांव स्थित रविवार 3 बजे पास सरकारी डिग्री कॉलेज भवन निर्माण का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया।शिलान्यास कार्यक्रम के पूर्व ग्रामीणों ने विधायक अंबा प्रसाद को हरली मंदिर मुख्य चौक से ढोल नगाड़े एवं फूल माला पहनाकर भव्य रूप से स्वागत किया गया। मुख्य चौक से शिलान्यास स्थल तक जुलूस निकाला गया।