हज़ारीबाग: हजारीबाग के भाजपा नेता केपी शर्मा के पुत्र का दिल्ली में निधन
हजारीबाग जिले के भारतीय जनता पार्टी के प्रोफेसर नेता केपी शर्मा के पुत्र का दिल्ली में निधन हो गया है. प्रोफेसर केपी शर्मा के छोटे बेटे अवनीश कुमार उर्फ सोनू जी ने रविवार की सुबह एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते थे। सुबह अवनीश कुमार उर्फ सोनू जी मॉर्निंग वॉक कर रहे थे. इसी दौरान उनको हार्ट अटैक आया और वहीं उनका निधन हो गया.