हज़ारीबाग: बंसीलाल चौक में बंद घर से चोरी के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र के बंसीलाल चौक से रविवार 4 बजे चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुरुषोत्तम यादव पिता दिलीप गोप के रूप में हुई है। इस संबंध में भुक्तभोगी के लिखित आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।