हज़ारीबाग: पदमा में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 6 लोग हुए घायल
हजारीबाग जिले के पदमा प्रखंड मे एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। घटना पदमा इटखोरी मार्ग स्थित शशि मेडिकल हॉल के समीप की हैं जहाँ रविवार 7 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। संतुलन खोने के बाद एक स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर JHO2 BR 0411 सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियो में आग लग गई। गनीमत रहा की वहां कुछ ग्रामीण उपस्थित थे.