गाजियाबाद पुलिस का बड़ा खुलासा: फर्जी जॉब रैकेट का भंडाफोड़, बेरोजगार युवाओं से करोड़ों की ठगी करने वाला गैंग गिरफ्तार
गाजियाबाद पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले एक बड़े फर्जी जॉब रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हाईटेक कॉल सेंटर संचालित कर रहे गिरोह को गिरफ्तार किया है, जिसमें 17 युवतियां और 3 युवक शामिल बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह देशभर के पढ़े-लिखे युवाओं को सरकारी और निजी नौकरी दिलाने का झांसा देता था। भरोसा जीतने के बाद उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी और यहां तक कि फर्जी सरकारी नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) भी थमा दिए जाते थे।
जब पीड़ित युवक-युवतियां जॉइनिंग के लिए संबंधित विभागों में पहुंचते थे, तब उन्हें पता चलता था कि उनके साथ ठगी हो चुकी है।फिलहाल पुलिस ने पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नौकरी के नाम पर पैसे मांगने वाले कॉल, ईमेल या संदेशों से सावधान रहें और किसी भी नियुक्ति की जानकारी हमेशा संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से ही सत्यापित करें।
#GhaziabadPolice #CyberCrime #JobScam #FakeAppointmentLetter #BreakingNews #Ghaziabad #UttarPradesh #FraudAlert #JobFraud #NCRNews #CrimeNews #PoliceAction #NCRExpressNews